Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ओटीपी नम्बर पूछकर खाते से उड़ाये हजारों

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। होटल में पुत्र के आने की बात कहकर फोन पर ओटीपी नम्बर पूछकर होटल प्रबंधक के खाते से हजारों की नकदी उड़ा लिये जाने का मामला सामने आया है। घटना की रपट दर्ज करा दी गयी है। आवास विकास स्थित होटल क्राउन टावर के प्रबंधक मनजिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह ने बताया कि 6 मार्च 2019 की सायं उसके पास अमित शर्मा नामक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि उसका पुत्र होटल में रहने आया है जिसका रूपया वह उसके बैंक खाते में डालना चाहता है इसलिए ओटीपी नम्बर बता दो। मनजिंदर का कहना है कि जब उसने फोन करने वाले अमित नामक व्यक्ति को ओेटीपी नम्बर दिया तो कुछ देर बाद उसके पेटीएम से 5500 रूपए निकाल लिये गये। पुलिस ने अमित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *