Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। अनियंत्रित डीसीएम डिवाईडर से टकराकर पलट गयी। हादसे में तीन लोग घायल हो गये जिसमें एक बाइक सवार भी था। सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल बाईक सवार को हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः डीसीएम संख्या यूके-06 सीएध्1499 काशीपुर से सितारगंज की ओर जा रहा था कि लालपुर के समीप एक फ्लोर मिल के सामने बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डीसीएम चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया जिससे वाहन पोल को तोड़ता हुआ विपरीत दिशा में जाकर पलट गया जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार छेदालाल जो बाइक संख्या यूके-06एटी ध्3230 से बहेड़ी से रूद्रपुर आ रहा था वह गंभीर रूपसे घायल हो गया। हादसे में डीसीएम में सवार काशीपुर निवासी मो- अकरम पुत्र मो- असलम और परम सिंह पुत्र राम सिंह भी घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बबाईक सवार छेदालाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *