Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। आज दोपहर राजा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार राजा कालेनी निवासी दिव्यांग राजाराम के पुत्र 19वर्षीय संतोष की तबीयत अचानक तेजीसे बिगड़ गयी। परिजन उसे उपचार केि लए जिला चिकित्सालय ले गये जहाां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों का कहना है कि गतरात्रि संतोष की तबीयत मामूली रूप से बिगड़ी थी। आज जब उसका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ा तो उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था। मार्ग में संतोष ने परिजनों से बातचीत भी की लेकिन जिला चिकित्सालय पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर चिकित्स्कों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *