Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सट्टे की खाईबाड़ी करते सात लोगों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। बनभूलपुरा भाना पुलिस ने रेलवे लाइन के पास छापा मारकर सात लोगों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से 5270 रुपये, सात मोबाइल, सट्टा पर्ची और पांच रजिस्टर भी मिले। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि रेलवे पटरी के पार सट्टा लगा रहे लाइन नंबर 17 निवासी मो- इलियास, फिरोज, जवाहर नगर निवासी मोहसिन, नंदलाल, बलबीर, महेंद्र और सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत अदालत के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, संजीत राठौर, मुन्ना, भीम और परवेज शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *