Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्लड शुगर और मोटापे की जांच हेतु कैम्प 8 फरवरी को

रूद्रपुर। सिंगला डाइट क्लीनिक की ओर से 8 फरवरी को निःशुल्क ब्लड शुगर और मोटापे की जांच के लिए कैम्प लगाया जायेगा। सिंगला डाइट क्लीनिक की संस्थापक डॉ- मंजुला सिंगला जो पिछले 27 वर्षों से मोटापाजनित बीमारियों का इलाज आहार चिकित्सा द्वारा कर ही हैं उन्होंने कहा कि इस कैैम्प में शुगर लेबल की जांच, मधुमेह की पहचान और इस बीमारी से बचने व नियंत्रित करने केि लए जागरूक किया जायेगा। डॉ- सिंगला ने बताया कि अगर मधुमेह की पहचान शुरूआती दौर में हो जाये तो बिना दवाओं के सही खानपान से इसे ठीक किया जा सकता है। शिविर 8फरवरी को प्रातः10 बजे से सायं 5बजे तक चलेगा। निःशुल्क शुगर लेबल की जांच के अलावा निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच, रक्तचाप की जांच और बीएमआई की जांच की जायेगी। डॉ- सिंगला द्वारा आहार परामर्श भी दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *