Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काबीना मंत्री पांडेे को सौंपा ज्ञापन

रूद्रपुर। खोखा व्यापारियों ने आज तड़के तराई क्रान्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कममल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के आवास पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा उनसे आग्रह किया कि खोखा व्यवसायियों के हितों का ध्यान रखा जाये और उन्हें प्रस्तावित ट्रांसपोर्टनगर में दुकान आवंटित की जाये। कमल ने बताया कि शिष्टमंडल को श्री पांडे ने आश्वस्त किया कि उन्हें उजाड़ा नहीं जायेगा और उनकी व्यवस्था की जायेगी। ज्ञापन देने वालों में पवन गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, अजय अग्रवाल, अन्नू, इकरार, शोएब, सुलतान, राजवीर, हेमराज, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत,देवेंद्र, फईम, शान्ति शर्मा, प्रताप सिंह, मो. नबी, चुन्नीलाल, पूरनलाल, रविन्द्र सिंह, नईम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *