Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सामूहिक विवाह के लिए वर वधू का हुआ पंजीकरण

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी समिति गल्ला मंडी के 12वें स्थापना दिवस पर ब्रह्मलीन महंत रमेश बाधवा की प्रेरणा से धूमधाम से मनाया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष गुलशन नारंग व मीडिया प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 12वां स्थापना दिवस आागामी 26 अप्रैल रविवार अक्षय तृतीया पर मनाया जायेगा जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए मंदिर में वर वधू के लिए पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र देने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर वधू के परिजनों की सहमति से आवेदन पत्र जमा किये जायेंगे। आवेदन पत्रों की जांच के बाद समिति द्वारा पंजीकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कुछ वर वधू के साथ उनके परिजनों ने आवेदन पत्र भी जमा किये हैं। इस दौरान पवन अग्रवाल, अशोक गर्ग, मोहन मित्तल, वीरेंद्र कामरान, रोहित कोली, पारस सिंह, सागर कोली, विशु, देवकी नंदन, हरदयाल, कमला, सोनू, श्यामलाल, कुसुम, पूनम कोली, रामवीर, नन्हीं, सुनील शर्मा, भूपराम, रूपा देवी, मंजू, शैलेंद्र कोली, सुभाष गुप्ता व विनोद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *