Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ससुरालियों पर देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। एक महिला द्वारा अपने ससुरालियों पर देह व्यापार का धंधा कराने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि उसके परिजनों ने बिना उसकी मर्जी के उत्तर प्रदेश निवासी युवक से जबरन विवाह करा दिया। विवाह के पश्चात से ही उसका पति व देवर आयेदिन उससे मारपीट करते हैं और खाने को भी नहीं देतेे तथा रात में मारपीट कर घर से निकाल देते हैं जिस कारण उसका जीवन दुश्वार हो गया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष देह व्यापार का धंधा करता है और वह अपने पति के साथ न रहकर उससे तलाक चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *