Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक की मौत

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। संदिग्ध हालत में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी 35वर्षीय मनोवर पुत्र इस्लाम ट्रक चालक था। वह परिचालक नूर आलम के साथ हरियाणा से गेहूं लोड कर रूद्रपुर आया था। प्रातः 4बजे वह किच्छा रोड स्थित एफसीआई गोदाम पहुंचा और दोनों ट्रक में सो गये। थोड़ी देर बाद जब परिचालक नूर उठा और उसने चालक मनोवर को उठाने का प्रयास किया लेकिन वह मृत पाया गया। जिससे वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *