Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने एक कुंतल गौमांस के साथ 3 दबोचे

सितारगंज।(उद संवाददाता) नगर क्षेत्र के ग्राम सिसैया में गौवंश सरक्षण स्क्वाड व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक घर से 1 कुंतल गौमांस के साथ 3 आरोपियों को धर दबोचा है। शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिसैया में एक घर के अंदर टीम ने छापा मारा, जहा कुछ लोग गौकशी कर रहे थे। इस दौरान कार्यवाही करते हुए टीम प्रभारी अम्बीराम आर्य ने गौवंशीय पशुओं की गौकशी कर रहे तीनों अभियुक्तों ग्राम सिसैया निवासी असलम कुरैशी पुत्र समीर कुरैशी, वहीं के इल्यास कुरैशी पुत्र अमीर अहमद, एवं ग्राम निसरा थाना जहानाबाद पीलीभीत निवासी समीर कुरैशी पुत्र तस्लीम कुरैशी को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस टीम ने मौके से लगभग 1 कुंतल गौमांस व गौकशी मे प्रयुक्त सभी ओजार तराजू , कुल्हाड़ी, छुरी, चापड़, सूजा, तराजू मय 3 बाट, आदि को कब्जे में लिया गया। इस दौरान पुलिस तीनों अभियुक्तों को मय सामान गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहाँ पर आरोपियों के विरुद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। खबर लिखे जाने तक अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई विनोद यादव, जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविन्द्र बिष्ट, गणेश सत्याल, स्वरूप सिंह, शेखर मल्होत्रा, नरेंद्र कुमार, दिनेश राणा आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *