Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एनएचएआई के परियोजना निदेशक का घेराव

रूद्रपुर(उद संवाददाता)।विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में फ्रैन्स इन्क्लेव कालोनी के लोगों ने एनएच के अधूरे निर्माण से हो रही दिक्कतों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक वीपी पाठक का घेराव किया और उन्हें खरी खोटी सुनाकर आक्रोश व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि सर्विस लेन व नाला निर्माण नहीं होने से फ्रैंडस इन्क्लेव, सूर्या इन्क्लेव, मॉडल कालोनी आदि कालोनियों  के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भदईपुरा मेडिसिटी, शमशान घाट, ग्रीन पार्क ससे एलायंस कालोनी गेटी तक सड़क के अधूरे निर्माण से आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं वहीं रेलवे कालोनी के नाले में पेड़ काटकर डाले जाने से पानी की निकासी बंद हो गयी है। जिससे जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कर लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान घेराव करने वालों में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, पार्षद रजनी रावत, शैलेन्द्र रावत, राधा रानी, शालिनी गोयल, राजेश्वरी, मंजू टंडन, विनीता सिंह, श्यामलता अग्रवाल, विमलेश चैधरी, संतोष राठौर, किरन अग्रवाल, मुकेश टंडन, केपी सिंह, जी एस श्रीवास्तव, संत प्रकाश, अजीत हंसपाल, अंजलि हंसपाल, एनएस नेगी, बीएस यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *