Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जनपद में नशीले पदार्थों के खिलाफ एसएसपी वरिंदरजीत सिंह के आदेश के बाद व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की गयी जिसकी कीमत करीब 12 लाख आंकी गयी है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने बसुपुरा पोस्ट कनमन थाना देवरनिया बरेली निवासी मो. फैजान उर्फ बबलू पुत्र नसीब को कृष्णा होटल आरके ढाबा किच्छा रोड को जाने वाले बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 112-82ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार स्मैक तस्कर बहेड़ी, बरली क्षेत्र से स्मैक लाकर क्षेत्र में बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान एएसपी देवेंद्र पिंचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार सहित पुलिस टीम में सीओ सुरजीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय गर्बयाल, एसआई धीरज वर्मा, कां. नरेंद्र यादव, बलवंत सिंह, किरन मेहता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *