Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नए मोटर वाहन एक्ट के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

किच्छा(उद संवाददाता)।युवा कांग्रेसी नेता एवं युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनो युवाओ ने दीन दयाल चैक पर केन्द्र सरकार द्वारा नये नियम के तहत लिये जाने वाले जुर्माने को कम किये जाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नए मोटर वाहन एक्ट के तहत जनता पर मनमाने ढंग से जो जुर्माना लगाया जा रहा है वह न्याय संगत नहीं है। देश की जनता को इस नए मोटर वाहन एक्ट के लागू होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान दुर्गेश गुप्ता, गोल्डी अरोरा, दीपक गुप्ता, विक्की खान, तस्लीम रजा सलमानी, गुîóू, आरिफ, सोनू, चांद बाबू, नन्हे, राशिद खां, विनय कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *