Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोरी से अश्लील हरकतें कर किशोर ने बनाया वीडियो

नानकमत्ता(उद संवाददाता)। किशोर द्वारा एक किशोरी के संग अश्लील हरकत करते हुए उसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। वीडियो देख किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौप कर आरोप लगाया कि गांव के एक किशोर ने उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसकी वीडियो बना लिया। पुत्री ने उसे बताया परंतु उसे विश्वास नहीं हुआ। वीडियो सामने आने पर महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 354, तथा पास्को एक्ट की धारा 7 ध्8 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्टð ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने तक अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *