Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डण्डे

काशीपुर(उद संवाददाता)। प्रतापपुर चैकी क्षेत्र में गत शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच मामूली बात पर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोग लहूलुहान हुए। पता लगा है कि कोतवाली थाना अंतर्गत प्रतापपुर चैकी क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी लोकेश पुत्र स्वर्गीय रामगोपाल का पड़ोसी से पानी फेंकने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के साथ जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष की लवकेश उसका भतीजा रोहित भाभी अनीता तथा मम्मी कांति देवी तथा दूसरे पक्ष की रिजवाना नामक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। मामले की तहरीर एक पक्ष द्वारा प्रतापपुर चैकी पुलिस को देने पर चैकी में तैनात एक कांस्टेबल ने मारपीट के इस गंभीर मामले में समझौता कराना शुरू किया। खबर लिखे जाने तक थाना कोतवाली में समझौते के प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *