Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीओ के घेराव के बाद पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ग्रामीणों द्वारा सीओ के घेराव के बाद लालपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लालपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि वह टैम्पो चालक है और अपने वाहन से लड़कियों को लाने व छोड़ने जाता है। गत दिवस वह एक कम्पनी से वापस आ रहा था तभी एक लड़के ने वाहन रोका तभी एक युवक अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर वहां पहुंच गया और उसकी बुरी तरह पिटाई लगा दी। पूर्व में भी उक्त लोगों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की थी जिसका उसने विरोध जताया था। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया था जिस पर ग्रामीणों ने सीओ सुरजीत कुमार का घेराव किया तो पुलिस ने आरोपियों े खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घ्ज्ञेराव करने वालों में तजिंदर विर्क, निर्मल हंसपाल, संतोख सिंह, सरबजीत सिंह, आनंद कुमार, पवन कुमार, हरविंदर सिंह, गुरतेज सिंह, दलजीत सिंह, हरभजन सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *