Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बजरंग दल ने दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका

काशीपुर,(उद संवाददाता)। कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के विवादित बयान से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सह प्रांत संयोजक प्रशांत पंडित के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चैक पर उनका पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जो बयान दिया है वह बेहद शर्मनाक है। कांग्रेसियों ने ऐसा बयान देकर ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंनें कहा कि दिग्विजय सिंह पर कड़ी कार्रवाई की जाये। पुतला फूंकने वालों में गुरविंदर सिंह चंडोक, राजीव परनामी, घनश्याम सैनी, केके अग्रवाल, मदन मोहन, आकाश, अरूण, नवीन शर्मा, जयकिशन संदीप, अभिषेक, मोनू, रजत, ललित आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *