August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे बढ़े हजारों हाथ

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पंजाब में आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आज खालसा एड इंटरनेशनल संस्था द्वारा गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा गोल मार्केट में कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने धन, दवा, कपड़े इत्यादि सामान देकर सहयोग प्रदान किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व में कहीं पर भी त्रासदी आने पर चाहे वह बाढ़, भूकम्प या अन्य कोई आपदा हो संस्था बिना जात पात व भेद भाव किये हर सम्भव मदद करने का प्रयास करती रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में आयी त्रासदी में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यहां गुरूद्वारा कमेटी के सहयोग से कैम्प आयोजित किया गया है जिसमें गुरूद्वारा कमेटी के साथ ही हजारों लोग सहयोेग प्रदान कर रहे हैं। एकत्रित सभी धनराशि व अन्य सामान पंजाब के बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाया जायेगा। पदाधिकारियों ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *