Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मोबलिचिंग के मामले में दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

किच्छा(उद संवाददाता)। मोबलिंचीन मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है। ज्ञात हो कि गत 27 अगस्त को पुरानी गल्ला मंडी में एक युवक को बच्चा चोर समझ कर उसके साथ मारपीट कर दी गयी थी। इस मामले में मारपीट के शिकार युवक के पिता वार्ड 12 निवासी मुन्ने खां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गत दिवस दो नाबालिग तथा शनिवार को अनिल शर्मा पुत्र शोभाराम व मुनीम पुत्र घनश्याम को पकड़कर उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *