Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रों का किया निरीक्षण

हल्द्वानी(उद सवांददाता)।जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर उपजिलाधिकारी विवेक राय व जिला निरीक्षण समिति द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत हल्द्वानी क्षेत्र के अल्ट्रासाउन्ड केन्द्रों सांई अस्पताल, तिवारी हास्पिटल, चन्दन डाइग्नोसिस सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे दस्तावेजों के रखरखाव में अनियमितता पाई गयी, जिस पर उपजिलाधिकारी श्री राय द्वारा चिकित्सालयों को नोटिस दिए जाने हेतु समिति को निर्देशित किया गया साथ ही तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत मुखानी चैराहा व हीरानगर क्षेत्र मे तम्बाकू विक्रय कर रहे दुकानों का निरीक्षण भी किया गया तथा दुकानदारों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये। उन्होने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित किये जायेेंगे। निरीक्षण दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत,जिला समन्वयक समिति के सदस्य अनूप बमोला,हरेन्द्र, दिव्या, विधिक सलाहकार सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *