Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवसाद से ग्रस्त महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। शादी के कई वर्ष बीतने के बाद बच्चा न होने और पति के तलाक देने के चलते अवसाद ग्रस्त महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार ओमैक्स निवासी 48वर्षीय माधवी पुत्री चक्रपाणी का विवाह वर्ष 1986 में हुआ था। शादी के दस वर्ष बाद भी जब उसका बच्चा नहीं हुआ तो उसके पति ने उसे तलाक दे दिया। जिसके उपरान्त वह अपने पिता और भाई के साथ रहने लगी। बच्चा न होने और पति के तलाक देने के चलते वह अवसाद में आ गयी थी। आज प्रातः उसने देहरादून काठगोदाम एक्स्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *