Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर,(उद संवाददाता)। पुलिस ने चोरी के दो दर्जन से अधिक मोबाइल समेत दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी जगदीश चंद और सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि गत दिनों रोडवेज बस अड्डे के पास विनय तिवारी के प्रतिष्ठान से 31 मोबाइल चोरी हो गये थे। इस मामले में  पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी थी। पुलिस टीम ने गत दिवस गन्ना फैक्ट्री के पास ग्राम धौलपुर खानपुर नं- 1 दिनेशपुर व हाल महताबन कुण्डेश्वरी काशीपुर निवासी सचिन मंडल, बिट्टू मंडल पुत्रगण स्व. मक्खन मंडल को गिरफ्तार कर लिया। सचिन के कब्जे से 16 मोबाइल, 5 चार्जर और दो डाटा केबल तथा बिट्टू के कब्जे से 10मोबाइल, 5 चार्जर और 5 डाटा केबल बरामद की गयीं। पुलिस के मुताबिक सचिन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई ललित पांडे, कां. लक्ष्मण सिंह, सुभाष सिंह, गिरीश कांडपाल, कैलाश तोमक्याल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *