August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता (उद सवांददाता)। कप्तान के निर्देश पर जनपद पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान म थाना पुलिस को छापामारी के दौरान बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 300 लीटर अवैध शराब बरामद कर 6 भिट्टयां और सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट कर दिया। तथा शराब के उपकरण बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जबकि अन्य तस्कर फरार हो गये। इस कार्रवाई से शराब बनाने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð की संयुक्त टीम ने ग्राम सुंदरनगर देवहा नदी के समीप अवैध रूप से अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले कारोबारियों को छापामारी के दौरान 300 लीटर अवैध शराब बरामद कर हजारों लीटर लाहन व भट्टियां नष्ट कर दीं। पुलिस ने लखीमपुर खीरी हाल निवासी ग्राम सिद्धा नवदिया प्रेम सिंह पुत्र जसवन्त सिह मौके से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस को देख अन्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये, पुलिस की छापामारी के दौरान शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम में प्रतापपुर चैकी इंचार्ज सुरेंद्र बिष्ट, एस आई रमेश चंद बेलवाल, मनोज बोरा,बोबिन्दर सिंह, रोहित चैधरी, महिपाल सिंह, रोहित गोस्वामी, नरेंद्र चंद्र, आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *