Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई भुवन जोशी ने बताया कि 27अप्रैल को दिनेशपुर के प्रापर्टी डीलर देवव्रत मंडल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि गगनदीप सिंह और शमशेर सिंह ने उससे रंगदारी मांगी थी और न देने के एवज में मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में गगनदीप को पहले गिरफ्तार कर लिया था और आज पुलिस ने नैना कालोनी निवासी शमशेर सिंह को भी घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का जिंदा कारतूस और एक पोनिया बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक शमशेर सिंह नेपाल फरार हो गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *