Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्रकार पंकज वार्ष्णेय की पुण्य तिथि पर मरीजों को बांटे फल

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। वरिष्ठ पत्रकार पंकज वार्ष्णेय की प्रथम पुण्यतिथि पर सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय व महिला हॉस्पिटल में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इस मौके पर उनकी स्मृति में पौधारोपण भी किया गया और संकल्प लिया कि पंकज द्वारा पर्यावरण के लिये किये गये कार्यो को आगे बढ़ाया जायेगा। इस मौके पर पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब महामंत्री रवि दुर्गापाल ने कहा कि पंकज वार्ष्णेय से काफी कुछ सीखने को मिला है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये रचनात्मक कार्य हमेशा याद आयेंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंकज वार्ष्णेय ने अपना जीवन समाज व गरीबों की सेवा के लिए समर्पित किया था। समाज को उनकी कमी हमेशा खलेगी। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक हिमांशु वार्ष्णेय, मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला,देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर,राजकुमार केसरवानी,गोविंद बगडवाल,रवि गुप्ता, गोपाल जोशी, भगवान सिंह गंगोला,प्रदीप सब्बरवाल, अतुल गुप्ता,देवेन्द्र मेहरा,कमल राजपाल, सौरभ बजाज,डॉ दलीप वार्ष्णेय,विनोद वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *