Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहत सामग्री लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रेश,तीन की मौत

उत्तरकाशी(उद सहयोगी)। उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रें के लिए राहत सामग्री ले जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रेश हो गया। इससे पायलट समेत सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर हेरिटेज कंपनी का बताया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चैहान ने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके  पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। उत्तरकाशी के आराकोट क्षेत्र में रविवार की सुबह आई आपदा से करीब 35 गांव प्रभावित हैं। इसमें 15 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, बीस लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में कई लोग बेघर हो गए हैं और राहत शिविरों में उन्हें रखा गया है। वहीं, प्रभावित क्षेत्र में 300 से ज्यादा कार्मिकों की रेस्क्यू टीमें सोमवार से राहत कार्यों में जुटी हैं। हेली रेस्क्यू भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *