Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। मध्यरात्रि शनैनीताल मार्ग पर मेट्रोपोलिस मॉल के समक्ष ट्रक एवं कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार आधा दर्जन युवक घायल हो गये जिन्हें उपचार रके लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जिनमें दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल चैकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रातः मुख्य मार्ग पर जाम लग जाने से पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाया। जानकारी के अनुसार आदर्श कालोनी घासमंडी निवासी नितिन शर्मा पुत्र प्रकाश चंद, मनीष पुत्र ओमप्रकाश, राजेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, कार्तिक पुत्र महेश चंद, कमल उपाध्याय पुत्र विपिन चंद व अंकित भंडारी पुत्र सोहन सिंह कार संख्या यूके-06एन/9584 में सवार होकर ओमैक्स कालोनी से  आदर्श कालोनी वापस जा रहे थे। जब कार ओमैक्स कालोनी से मुख्य मार्ग पर पहुंची तो सड़क किनारे ट्रक संख्या यूके-06सीबी/1673 गलत ढंग से खड़ा था। कार जब रूद्रपुर की ओर मुड़ी तो वह सामने आते वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक के पीछे जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कार में सवार युवकों को गंभीर चोटें आ गयीं। सूचना मिलते ही सिडकुल चैकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर कर रदिया गया। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर रदेखते हुए परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय ले गये। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गयी थी। घटना के पश्चात प्रातः मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के खड़े होने से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *