Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल ने उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर(उद सवांददाता)। महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा 20» सीट बढ़ाने का आश्वासन का शासनादेश जारी करने और एमएससी में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू कराने की मांग को लेकर विधायक  राजकुमार ठुकराल के साथ देहरादून में अिखल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल ने आज प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्धन से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि इस सत्र में कक्षाएं शुरू करायी जायें और महाविद्यालय की सीटें भी बढ़ायी जायें। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, जिला संयोजक रचित सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिलजोत सिंह बाजवा, छात्र महासंघ उपसचिव देवेश कुमार, नगर मंत्री सौरभ राठौर, रामकुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *