Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लालकुआं(उद सवांददाता)। आजाद नगर वार्ड 4 निवासी 22 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र स्व. करन सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह वार्ड चार स्थित पीडब्ल्यूडी के बंगले में रहता था और वह अपने स्व.पिता के स्थान पर पीडब्ल्यूडी में नौकरी करता था। अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *