August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो अभियुक्तों के पास से 5.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली आशुतोष कुमार सिंह ने उप निरीक्षक आशा बिष्ट, अमित कुमार, पूर्णनाथ, जगदीश सिंह, जीवन मेहरा के साथ छड़ा खैरना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की। इस दौरान अनुज डिमरी पुत्र लीला चंद्र डिमरी निवासी रविग्राम जिला चमोली के कब्जे से 2.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त मनीष पुत्र जितेंद्र सिंह सेमवाल निवासी सीपीडीएम कैंट जिला चमोली के कब्जे से 2.40 ग्राम स्मैक कुल 5.10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली भवाली में एफआईआर पंजीकृत किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *