August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। अज्ञात चोरों ने मोहल्ला शिव नगर शमशान घाट के पास गृह स्वामी की गैर मौजूदगी में गत रात्रि घर के ताले तोड़ सामान खंगाल कर लाखों रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात, हजारों की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी मिलने पर गृह स्वामी ने घर वापस लौटकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार शमशान घाट के समीप मोहल्ला शिव नगर वार्ड 9 निवासी गोविन्द कुमार शर्मा पुत्र मुन्ना लाल गत 14 अगस्त की सायं रक्षाबंधन पर्व पर अपनी पत्नी पिंकी व ढाई माह की पुत्री महक के साथ ग्राम किलाचंदन नगर बरेली गया था। गत प्रातः उसके चाचा विद्याशंकर जो समीप ही रहते हैं ने जब गोविन्द के घर के आगे से गुजरते हुए मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा तो उन्होंने यह जानकर गोविन्द घर वापस लौट आया है। भीतर जाकर उसे आवास दी तो अन्दर दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। विद्याशंकर ने घटना की सूचना फोन पर तुरन्त गोविन्द को दी। सूचना मिलने पर गोविन्द दोपहर घर वापस लौटा और घर के बिखरे सामान को देखकर उसने जब तलाशी ली तो सोने चांदी के जेवरात, हजारों की नकदी व अन्य कीमती सामान नदारद था। गोविन्द ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गोविन्द का कहना है कि अज्ञात चोर घर से सोने की चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांग टीका, झुमकी, टाप्स, ऊँ, चांदी का कमर बिच्छुआ, पायल, पांच जोड़े खड़ुए, पांच जोड़ी चांदी की पायल, 10 साड़ी, एलसीडी और 23 हजार रूपये नकद चोरी कर ले गये हैं। गोविन्द ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी हैं। उसने बताया कि मोहल्ले में नशेड़ी एवं जुआरी सामने खाली प्लाट में जमावड़ी लगाये रहते हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई को कई बार मोहल्लेवासियों ने पुलिस से मौखिक एवं लिखित शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि उसके घर हुई चोरी की घटना में नशेड़ियों का ही हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *