Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सब्जी मंडी व्यापारियों ने किया कारोबार बंद

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ के साथ व्यापारियों व कांग्रेस जनों के खिलाफ दर्ज किये गये मुकदमे के विरोध में आज नैनीताल मार्ग स्थित सब्जी मंडी के समस्त व्यापारियों ने अपना कारोबार बंद रखकर नगर निगम के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सब्जी मंडी के व्यापारी मुख्य गेट पर एकत्र हुए और सब्जीमंडी की समस्त दुकानों को बंद करा दिया जिससे सब्जी मंडी में सब्जी व अन्य सामान लेने आये लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।व्यापारियों नेनगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सब्जी मंडी में जुलूस भी निकाला तथा दो टूक शब्दों में कहा कि व्यापारियों काउत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में सब्जी मंडी के व्यापारियों के हितैषी बनने वाले नेता न तो अतिक्रमण हटाने के दौरान दिखायी दिये और न ही उसके पश्चात व्यापारियों की सुध लेने आये। इस दौरान सब्जी मंडी में तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *