Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

काशीपुर(उद सवांददाता)। बाइक पर सवार होकर पुलिस चैकी के लिए निकला एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस गायब युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस को तहरीर देकर कचनाल गाजी निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति सुखविंदर सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष गत सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर प्रतापपुर चैकी जाने के लिए निकला लेकिन अब तक वापस घर नहीं लौटा। तमाम संभावित स्थानों पर तलाशी के बाद गुमशुदा की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए यह भी कहा कि बीते 3 अगस्त को घर के बंटवारे को लेकर हुई पंचायत में कुछ लोगों ने उसके पति को थप्पड़ मारने के बाद उल्टा पुलिस में उसके खिलाफ तहरीर भी दी थी। इसी मामले में चैकी पुलिस पूछताछ के लिए उसे बार बार तलब कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *