Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धारा 370 हटना देश के लिए गर्वः बेहड़

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटना देशवासियों के लिए गर्व व खुशी की बात है। यह फैसला कश्मीर के लोगों के हित में भी है। श्री बेहड़ ने कहा कि इस फैसले से अलगाववादियों की दुकानदारी खत्म होगी और आतंक पर भी लगाम लग सकेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक राष्ट्र और एक ध्वज का सपना पूरा होता दिखायी दे रहा है। अब देश के अन्य राज्यों के नागरिक भी कश्मीर के साथ रोटी और बेटी का रिश्ता रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से वर्षों से पलायन का दंश झेल रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित घर वापसी होगी। श्री बेहड़ ने कहा कि सरकार को सुनिश्चित करना होगा कि उनके इस कदम से घाटी में असंतोष न पनपे और कश्मीर पुनः धरती का स्वर्ग कहलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *