Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा रोड से ट्रचिंग ग्राउण्ड हटाने को लेकर 8 को होगा डीएम कार्यालय कूच

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। किच्छा रोड स्थित ट्रचिंग ग्राउण्ड को हटाने और कूड़ा न डालने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय आगामी 8 अगस्त को कूच किया जायेगा जिसको लेकर आज दूधिया बाबा मंदिर प्रांगण में बैठक हुई जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी। वक्ताओं ने कहा कि 8अगस्त को ट्रचिंग ग्राउण्ड के विरोध में जुलूस की शक्ल में सैकड़ों लोग डीएम कार्यालय पहुंचेंगे और जहां डीएम को ज्ञापन दिया जायेगा जिसमें यहां से ट्रचिंग ग्राउण्ड हटाने व कूड़ा न डालने से सम्बन्धित ज्ञापन होगा। उन्होंने कहा कि ट्रचिंग ग्राउण्ड के चलते हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान दूधिया बाबा शिवानंद महाराज, महेश अग्रवाल, रविन्द्र गर्ग, शैलेंद्र कोली, कमल श्रीवास्तव, अजय यादव, मुकेश वशिष्ठ, ललित वशिष्ठ, हिम्मतराम, कुलदीप चंद, संजीव गुप्ता, सुनील यादव, छेदालाल, केदार कोली, वीरेंद्र सुखीजा, महेश कोली, कमलेश सिंह, राकेश सिंह, विशाल गंगवार, अखिलेश शास्त्री, सुनील कोली, किशनपाल, हुकुम सिंह, राज रस्तोगी, अजयपाल, जगदीश, राजीव सक्सेना श्यामचरण, अबरार, यूनुस, लियाकत, जाहिद, शरीक, तेजपाल, जितेंद्र, सद्दाम, जफर सहित तमाम लेाग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *