Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हत्याकांड में फरार चल रहा इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व पुलिस इस मामले में दो हत्यारोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि 23 दिसम्बर 2016 को आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी संजीव गुप्ता ने अपने 17वर्षीय भाई मनीष गुप्ता की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। विवेचना के दौरान ग्राम भावनगला थाना हजरतपुर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी राम निवास गुप्ता पुत्र अर्जुन लाल गुप्ता, राहुल गुप्ता पुत्र श्री निवास गुप्ता और संजीव गुप्ता पुत्र अर्जुन लाल गुप्ता तथा श्री निवास गुप्ता पुत्र अर्जुनलाल गुप्ता के नाम प्रकाश में आये थे। पुलिस ने 17मई 2017 को राम निवास गुप्ता को गिरफ्तार किया था तो पूछताछ में पता चला कि उसने सह अभियुक्तों के साथ मिलकर मनीष गुप्ता की हत्या कर शव थाना परौर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र रामगंगा नदी के किनारे अधजला छोड़कर फरार हो गये थे। पुलिस ने दो दिन बाद उक्त स्थान से अधजला कंकाल बरामद किया और कंकाल की फीमर हड्डी प्रिजर्व की गयी और उसका डीएनए मिलान मृतक के परिजनों से किया जो उसके माता पिता से मिलान होना पाया गया जिसके आधार पर पुलिस ने धाराओं में वृद्धि की और सह अभियुक्त राहुल गुप्ता, श्री निवास गुप्ता और सुरजीत गुप्ता फरार पाये गये। पुलिस ने उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की और तीनों की गिरफ्तारी के लिए 1500-1500 रूपए इनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने इनामी अभियुक्त् राहुल गुप्ता और सुरजीत गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया और श्रीनिवास गुप्ता के फरार होने के कारण उसकी गिरफ्तारी की इनाम की राशि बढ़ाकर 2500 रूपए कर दी। पुलिस ने गत दिवस श्रीनिवास गुप्ता को खटीकू की ढाल, मारपुरा थाना सांगानेर, जिला जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी,एसआई महेश कांडपाल, कां. अशोक सिंह, प्रभात चैधरी, महेंद्र डंगवाल, बलवंत सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *