Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रंचिंग ग्राउण्ड में फेंका मृत गाय, हंगामा

रूद्रपुर(उद संवाददाता) । आज दोपहर किच्छा बाईपास मार्ग पर नगर निगम के जेसीबी के कर्मियों ने मृत गाय लाकर ट्रचिंग ग्राउण्ड में फेंक दी। यह देख मोहल्लेवासियों का पारा गरम हो गया और उन्होंने जेसीबी चालक से फेंकी गई गाय को तुरन्त हटाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी। जानकारी मिलने पर श्री दूधिया मंदिर के महंत शिवानंद महाराज मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने जेसीबी कर्मी को फटकार लगाते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग पहले से ही ट्रचिंग ग्राउण्ड से उठने वाली दुर्गन्ध से परेशान है और ट्रचिंग ग्राउण्ड हटाने के लिए कई वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है और अब यहां मृत मवेशी फेंककर स्थानीय लोगों की समस्या और बढ़ायी जा रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने मामले की जानकारी तुरन्त नगर आयुक्त को देकर फेंकी गई मृत गाय हटवाने के लिए कर्मियों को निर्देशित करने को कहा जिसके पश्चात निगम के अन्य वाहन से फेंकी गई मृत गाय को वहां से हटाया गया। बताया जाता है कि मृत गाय को जेसीबी कर्मी भूतबंगला क्षेत्र से उठाकर लाया था। इस दौरान हिम्मतराम कोली, राकेश सिंह, अबरार अहमद, बिट्टू शर्मा, सददाम हुसैन, दानिश अहमद, भूरे अली, गुलाम साबिर, रियासत, जाने आलम, मो- आलम,सियाराम, जितेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *