Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांवड़िये से झपटा मोबाइल, आरोपी दबोचा

काशीपुर(उद संवाददाता)। पवित्र गंगाजल लेकर हरिद्वार से गंतव्य की ओर कूच कर रहे कांवरियों की सुरक्षा यहां शहर से गुजरते हुए सवालों के घेरे में है। हालिया घटनाक्रम में उचक्के ने कांवर लेकर जा रहे श्रद्धालु का मोबाइल दिनदहाड़े झपट लिया। जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दबोचते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गत दिवस श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर जा रहा था। इसी दौरान एमपी चैक के समीप एक उचक्के ने बहेड़ी निवासी राजू नामक श्रद्धालु के जेब से कीमती मोबाइल झपट लिया और मौके से भागने लगा। घटना का अहसास होने पर स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहल्ला अल्ली खां निवासी अब्दुल पुत्र असलम अंसारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *