Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के सामान सहित एक गिरफ्तार किया

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। घर से डीएसएलआर कैमरा और लैपटॉप चोरी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार ने कोतवाली हल्द्वानी में सूचना दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर कमरे से डीएसएलआर कैमरा और एक लैपटॉप चुरा लिया गया है। सूचना पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 285 ध्19 धारा 457, 380 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक बलवंत कांबोज को सौंपी गयी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त साजू खान पुत्र प्रवेश खान निवासी किदवई नगर थाना बनभूलपुरा को चोरी के सामान के साथ डीके पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *