Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो कांवड़ियों की मौत, पिकअप से ठक्कर

हरिद्वार (उद सवांददाता)। देर रात बाइक सवार दो कावड़ियों की पिकअप मैक्स वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल क्षेत्र के काला टीका के निकट बाइक सवार दो कावड़िए को तेजी के साथ आ रहे पिकअप वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। थाना सिडकुल पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अरुण पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम हरिपुर टोंगिया तथा नीरज कुमार पुत्र ध्यान सिंह निवासी हजारा टोंग्या बुग्गावाला के रूप हुई। सूचना के बाद मृतकों के परिजन पहुंचे और उन्होंने भी दोनों की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को परिजनों ने बताया दोनों युवक बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *