August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)।गुमशुदा व्यक्ति को बरामद करने की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में ग्राम विक्रमनगर गदरपुर के ग्रामीणों ने एएसपी देवेंद्र पिंचा से मुलाकात की। उन्होंने एएसपी को अवगत कराया कि गांव के राकेश बठला के जीजा गुलशन कक्कड़ जो नरपतनगर खानपुर के निवासी हैं गतरात्रि घर से लापता हो गये। उनकी काफी जगह खोजबीन की गयी लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि वह रात्रि किच्छा गये थे जहां उनसे बात हुई थी कि वह रूद्रपुर पहुंच चुके हैं। उसके बाद से उनका फोन नहीं मिला। जब उनकी खोजबीन की गयी तो उनकी बाइक बागवाला वन विभाग की चैकी के पास मिली। उन्होंने आशंका जतायी कि उनका अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने उनकी बरामदगी व गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। एएसपी से मिलने वालों में जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज,सतीश कक्कड़,सागर कक्कड़,पुरूषोत्तम छाबड़ा, मनोज सेठी, रामविलास, आभा शर्मा, उत्तम दत्ता, सतीशचिलाना, राकेश कुमार आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *