Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामलीला कमेटी के विवाद को लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन

हल्द्वानी (उद सवांददाता)। प्राचीन धार्मिक संस्था श्री रामलीला कमेटी हल्द्वानी को नगर प्रशासन द्वारा ट्रस्ट बनाये जाने के विरोध मे श्री रामलीला कमेटी बचाओ संघर्ष समिति के आवेदन के क्रम मे जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। श्री बंसल के अनुसार इस समिति मेें जांच समिति के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री कैलाश टोलिया होंगे श्री टोलिया के अलावा इस समिति मे मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल तथा जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल नैनीताल को भी नामित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश में कहा गया है कि यह समिति किन सुसंगत नियमोंध्धाराओं के अन्तर्गत किन परिस्थियों मे एवं किस सक्षम अधिकारी के रिसीवर के रूप मे कार्यभार ग्रहण किया गया। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की गई अनियमितता के फलस्वरूप धनराशि 1,37000 रूपये के गबन सम्बन्धित समिति की संयुक्त जांच आख्या की प्रति एवं तदनुसार दोषियों के विरूघ्द्व कृतकार्यवाही तथा समिति के सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860, रिलीजियस वैध है अथवा नही बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देगी। श्री बंसल ने समिति को निर्देशित किया है कि वह अपनी जांच में सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860, रिलीजियस एन्डोमैन्ट एक्ट 1843 एवं इण्डियन ट्रस्ट एक्ट 1882 के परिपेक्ष में तथा ज्ञापन/प्रार्थना पत्र पर जांच करते हुये अपनी सुस्पष्ट आख्या 15 दिन के भीतर उपलब्ध करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *