August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आने से वन दरोगा की मौत

लालकुआं (उद संवाददाता)। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया था यहां काम कर रहे रेल कर्मियों की नजर जब पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची हल्दुचैड़ चैकी पुलिस ने छानबीन की तो उस व्यक्ति के पास से वन दरोगा बालकृष्ण का परिचय पत्र प्राप्त हुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अन्य वन कर्मियों ने शव शिनाख्त करते हुए बताया कि यह वन दरोगा बालकृष्ण है जो गौला रेंज में कार्यरत हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *