February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। जिला चिकित्सालय में वर्षा के दौरान सांप निकलने की घटना पिछले कई वर्षों से हो रही है। कई बार चिकित्सालय परिसर में सर्प घूमते दिखायी भी देते हैं। गतरात्रि जिला चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान सांप ने डॉ- संजीव सरना को डस लिया। इसकी जानकारी मिलते ही चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों व अन्य स्टाफ में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में डॉ- सरना का उपचार किया गया जहां उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *