February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी,(उद संवाददाता)। गत दिवस बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्रतार कर लिया। जानकारी के नुसारएसआई संजीव राठौर व कृपाल सिंह साथी पुलिसकर्मियों कां- प्रवेश व मुन्ना के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम इंदिरानगर ठोकर के पास पहुंची जहां रेलवे लाइन के समीप एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखायी दिया। पुलिस कर्मियों को देख जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता उत्तर उजाला कालोनी निवासी महमूद पुत्र मुम्त्याज बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3-5ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान महमूद ने बताया कि वह पिछले काफी समय से स्मैक के अवैधकारोबार में लगा है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पकड़ा गया स्मैक तस्कर पूर्व में जेल जा चुका है और उसका आपराधिक इतिहास भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *