February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेत में करंट आने से मां-बेटा झुलसे

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। ग्राम नारायणपुर दोहरिया गदरपुर क्षेत्र में खेत में करंट आ जाने से वहां मौजूद मां-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गये जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम नारायणपुर दोहरिया निवासी 45वर्षीय अशोक पुत्र रामप्यारे प्रातःखेत में ट्रैक्टर से कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी वयोवृद्ध मां 66वर्षीय शान्ति देवी चाय लेकर खेत में पहुंची। जब अशोक खेत की मेड़ पर बैठकर चाय पी रहा था इसी दौरान खेत में लगे विद्युत पोल से होकर गुजर रही 11हजार वोल्टेज की लाइन का इंसुलेटर फट गया और विद्युत पोल से करंट खेत में आ पहुंचा। वहां बैठे अशोक व शान्ति देवी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। चीख पुकार की आवाज सुनकर परिजनों सहित आसपास के कई लोग मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने अशोक व उनकी मां शान्ति देवी को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक बतायी है। मामले की जानकारी विद्युत विभाग को भी दे दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *