February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भांजी से दुष्कर्म, आरोपी मामा गिरफ्तार

काशीपुर (उद सवांददाता)। सगी भांजी को गन्ने के खेत में ले जाकर बलात्कार करने वाले कलयुगी मामा को कुंडेश्वरी पुलिस ने दबोच लिया। घटना अंजाम देने के बाद गांव के ही एक युवक ने उसे अपने घर में पनाह दी थी। ज्ञातव्य है कि गत दिवस भट्टा कॉलोनी कुंडेश्वरी निवासी विष्णु पुत्र पंचानन अपनी 10 वर्षीय भांजी को जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ बलपूर्वक बलात्कार करने के बाद मुंह खोलने की आवाज में जान से मारने की धमकी दी। घटना प्रकाश में आने के बाद लोग मामले को सुनकर अवाक रह गए। समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना अंजाम देने के बाद आरोपी गांव के ही एक व्यक्ति के घर जाकर छिप गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *