Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोसी में डूबने से युवक की मौत

काशीपुर। सैर सपाटे के लिए दोस्तों के साथ गर्जिया गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला जसपुर खुर्द निवासी संदीप रावत 20 वर्ष पुत्र चंद्र सिंह रावत अपने दोस्त सचिन नेगी तथा शिवम रावत के साथ गत दिवस सैर सपाटे के लिए रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में स्थित झूला पुल के समीप गया। यह तीनों कोसी नदी में नहाने लगे। इस दौरान संदीप की डूबने से मौत हो गई। शिवम व सचिन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस नेे रेस्क्यू कर युवक की लाश पानी से बाहर निकालने के बाद उसे पीएम के लिए भेजा। आज पोस्टमार्टम करने के बाद युवक का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। यहां बता दें कि झूला पुल के समीप अब तक दर्जनों की तादाद में लोग पानी में डूब चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *