Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

100 रूपए के लिए दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या

काशीपुर,(उद संवाददाता)। शराब के 100 रूपए न देने पर दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। गत 2जुलाई को गंगे बाबा रोड पर एक खाली प्लाट पर हत्या कर शव फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान मोहल्ला किला निवासी 32वर्षीय शाहनवाज उर्फ मोना पुत्र कल्वे अली खां के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के ममेरे भाई नबाब खान ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले की तहरीर सौंपी थी। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि मृतक मोना अपने दोस्त मोहल्ला अल्ली खां निवासीसलमान उर्फ पानदान पुत्र हसीन खां के साथ शराब पीता नजर आया था जहां चश्मदीदों ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जब पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि शराब पीने के दौरान दोनों में गाली गलौच और झगड़ा हो गया। शाहनवाज ने कहा कि शराब के चक्कर में 100 रूपए खर्च हो गये हैं। या तो वह पैसे दे अन्यथा और शराब लाकर दे जिस पर सलमान ने तैश में आकर शाहनवाज के सिर पर ईंट मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई विनोद जोशी, एसआई विनोद फर्त्याल,दिनेश बल्लभ, मुकेश मिश्रा, का. कुलदीप सिंह, वीरेंद्र यादव, मनोज कोहली, कैलाश तोमक्याल, सुरेंद्र सिंह, दिलीप बोनाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *