February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून(उद ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार से विचलित पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी के  इस्तीफे के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी पद से इस्तीफा दे दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर अपने पोस्ट के माध्यम से दी। पोस्ट में हरीश रावत ने भविष्य में कांग्रेस की रणनीति के संकेत भी दिए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि हरीश रावत 2022 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के दमदार प्रदर्शन की तैयारी में जुटने जा रहे हैं। इस समय हरीश रावत गैरसैंण में हैं और वहां के नैसर्गिक और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने इसका उल्लेख भी किया। गत दिवस फेसबुक में डाली गई पोस्ट में हरीश रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारीगण उत्तरदायी है। असम में पार्टी द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न कर पाने के लिए प्रभारी के रूप में मैं उत्तरदायी हूँ। मैंने अपनी कमी को स्वीकारते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए मेरी स्थिति के लोगों के लिए पद आवश्यक नहीं है मगर प्रेरणा देने वाला नेता आवश्यक है। प्रेरणा देने की क्षमता केवल श्री राहुल गांधी में है, उनके हाथ में बागडोर रहे तो यह संभव है कि हम 2022 में राज्यों में हो रहे चुनाव में वर्तमान स्थिति को बदल सकते है और 2024 में भाजपा और श्री नरेंद्र मोदी को परास्त कर सकते है। इसलिए लोकतांत्रिक शक्तियाँ व सभी कांग्रेसजन राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर देखना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *